अगर आप जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। सही खाना आपके वर्कआउट के रिजल्ट्स को बेहतर बना सकता है और आपके शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए।
वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए ?
Pre-Workout Diet : वर्कआउट से पहले ऐसी डाइट लेना जरूरी है, जो आपको एनर्जी दे, आपकी मसल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करे और आपकी ताकत (स्ट्रेंथ) को भी बढ़ाए। तो चलिए बात करते हैं कि आपको प्री-वर्कआउट डाइट में क्या खाना चाहिए।
केला और दूध
वर्कआउट से पहले केला और दूध का सेवन एनर्जी बढ़ाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो तुरंत एनर्जी देता है और वर्कआउट के दौरान थकान को कम करता है। दूध में मौजूद प्रोटीन मसल्स को रिकवरी में मदद करता है और स्ट्रेंथ को बढ़ाता है। केले में मौजूद पोटैशियम मसल्स क्रैम्प्स को रोकने में फायदेमंद होता है। वर्कआउट से 30-40 मिनट पहले एक गिलास दूध और एक केला खाने से आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलेगी।
ओट्स
प्री-वर्कआउट डाइट में आप ओट्स भी खा सकते है। ओट्स में मौजूद कार्बोहाइड्रेट लंबे समय तक एनर्जी देते हैं, जिससे वर्कआउट के दौरान थकान कम होती है। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जो डाइजेशन को भी सुधारता है। वर्कआउट से 30-40 मिनट पहले ओट्स में दूध या दही मिलाकर खाएं। आप इसमें फल और नट्स डालकर भी खा सकते हैं। आप प्री-वर्कआउट डाइट में 150-200 ग्राम ओट्स खा सकते हैं।
दही और वाइट राइस
यह भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है , आप 100 ग्राम वाइट राइस में दही मिलाकर वर्कआउट से पहले खा सकते है। दही में मौजूद प्रोटीन मसल्स की रिकवरी में मदद करता है। जबकि वाइट राइस कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स होता है, जो तुरंत एनर्जी देता है। इसे भी आपको वर्कआउट से 30-40 मिनट पहले खाना चाहिए।
अंडे
अगर आपको अंडे खाना पसंद है, तो आप वर्कआउट से 30-40 मिनट पहले 2 उबले हुए अंडे खा सकते है। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ में मदद करते हैं। इनमें मौजूद अमीनो एसिड स्ट्रेंथ बढ़ाने में हेल्प करते हैं।
स्वीट पोटैटो (शकरकंद)
वर्कआउट से पहले 2 मीडियम साइज के उबले हुए स्वीट पोटैटो खाना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। स्वीट पोटैटो में कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते है और आपके डाइजेशन को भी इंप्रूव करने में मदद करते हैं।
वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए?
Post-Workout Diet : वर्कआउट के बाद सही खाना खाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि आपका शरीर उस समय रिकवरी मोड में होता है। वर्कआउट के बाद मसल्स को प्रोटीन और एनर्जी की जरूरत होती है। तो चलिए अब बात करते है , वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए ?
प्रोटीन शेक
प्रोटीन शेक वर्कआउट के बाद मसल्स रिकवरी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह जल्दी से शरीर में एब्सॉर्ब्ड (अवशोषित) होता है और मसल्स को जरुरी प्रोटीन देता है। प्रोटीन शेक मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है, थकान को कम करता है, और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देता है, जिससे वर्कआउट के बाद जल्दी मसल्स रिकवरी होती है।
चिकन
वर्कआउट के बाद आप उबला हुआ चिकन खा सकते है। सबसे पहले 100 ग्राम चिकन ले उसको अच्छे से उबालकर उसमें स्वाद अनुसार थोड़ा नमक और मिर्ची डालकर खाएं , इसके साथ आप Cucumber Salad भी खा सकते, जो इसे डाइजेस्ट करने में मदद करेगा। चिकन एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स हैं। जो मसल्स की रिकवरी और मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। इसे खाने से मसल्स तेजीसे रिपेयर होते है।
ब्राउन राइस और दाल
ब्राउन राइस और दाल वर्कआउट के बाद खाने के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। ब्राउन राइस में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं। दाल भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है, जो मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ में मदद करता है। दाल में आप , जो आपको पसंद है वह ले सकते है।
ताजे फल खाए
वर्कआउट के बाद आप केला, सेब, और पपीता जैसे फल खा सकते है , जो आपकी मसल्स रिकवरी में मदद करेंगे। तो इन फलो में आपको जो पसंद है, वह आप खा सकते हैं। फल आपके बॉडी को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देकर वर्कआउट के बाद ताजगी और न्यूट्रिशन देते हैं।
बनाना शेक
वर्कआउट के बाद बनाना शेक पीना मसल्स रिकवरी के लिए और एनर्जी के लिए फायदेमंद होता है। केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो तुरंत एनर्जी देता है, और दूध में मौजूद प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाता है। इस बनाना शेक को, बनाने के लिए एक केला, दूध और थोड़ा शहद मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड करें। इसके आलावा आप पपीता मिल्क शेक , चीकू मिल्क शेक बनाकर पी सकते है।
मसल्स की रिकवरी के लिए 5 टिप्स
स्ट्रेचिंग करें: वर्कआउट के बाद हल्की स्ट्रेचिंग करने से मसल्स की टेंशन कम होती है और रिकवरी तेज होती है।
प्रोटीन से भरपूर डाइट लें : वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर डाइट लें जैसे दाल, अंडे, या प्रोटीन शेक जो फ़ास्ट मसल्स रिकवरी में मदद करते है।
हाइड्रेट रहें: शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीएं। यह टॉक्सिन्स बाहर निकालने और मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है।
पर्याप्त नींद लें: मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। इससे आपके मसल्स को रिकवर होने में ज्यादा टाइम मिलेगा।
आराम के दिन रखें : हर हफ्ते 1-2 दिन रेस्ट लें। यह मसल्स को खुद को रिपेयर और मजबूत बनाने के लिए मदद करता है जिससे आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है।