गणतंत्र दिवस पर निबंध

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस पर निबंध : Gantantra Diwas Essay in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram
Email

दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम गणतंत्र दिवस पर निबंध देखेंगे।

नीचे हमने गणतंत्र दिवस पर रोचक जानकारी आसान भाषा में देने का प्रयास किया है, जिसका उपयोग आप गणतंत्र दिवस पर भाषण के लिए भी कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर निबंध 10 लाइन

  1. गणतंत्र दिवस भारत देश का एक राष्ट्रीय पर्व है।
  2. यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
  3. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ ।
  4. इस दिन भारत सार्वभौम गणतंत्र राष्ट्र घोषित हुआ।
  5. भारत का संविधान विश्व मेंसबसे बड़ा लिखित संविधान है।
  6. गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
  7. दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेनाओं की शानदार परेड होती है।
  8. देश के राष्ट्रपति द्वारा लाल किले पर तिरंगा ध्वज फहराया जाता है।
  9. इस दिन देश के सभी स्कूलों, कॉलेजों में विद्यार्थीयों के लिए परेड़, नृत्य, नाटक, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
  10. यह पर्व हमें देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है।

गणतंत्र दिवस पर निबंध 100-150 शब्दों में

26 जनवरी 1950, पूरा भारत वर्ष हर साल इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 के इस खास दिन पर भारतीय संविधान ने भारत सरकार अधिनियम 1935 का स्थान लिया था।

भारत सरकार द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। भारत के लोग इस महान
दिन को अपने तरीके से मनाते हैं। इस दिन पर भारत के राष्ट्रपति के समक्ष नई दिल्ली के राजपथ इंडिया गेट पर परेड का आयोजन होता है। अलग अलग राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती है।

जब पहली बार भारत को अपना संविधान मिला, तब से भारत हर वर्ष 26 जनवरी 1950 से गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है। भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस का बहुत महत्व है। यह हमें भारतीय स्वतंत्रता से जुड़े हर एक संघर्ष के बारे में बताता है 1930 में लोहार में रावी नदी के तट पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पूर्ण स्वराज की घोषणा
की गई थी। जो 15 अगस्त 1947 को साकार हुआ।

26 जनवरी को भारत पूर्ण गणतंत्र राष्ट्र हो गया। पर आश्रित नहीं है। भारत लोकतांत्रिक वह होते किसी ही अपने सभी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हो गया। साथ ही सामाजिकता और धर्मनिरपेक्षता भी भारतीय लोकतंत्र का अहम हिस्सा हो गया।

इस घोषणा के साथ ही दिल्ली के राजपथ पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया गया। तत्पश्चात परेड
तथा राष्ट्रगान से पूरे भारत में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

गणतंत्र दिवस पर निबंध 200 शब्दों में

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है | यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। इसी दिन 1950 को हमारे भारत देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था ।

26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। देश के राष्ट्रपति राष्ट्रध्वज फहराते है,इसके बाद राष्ट्रीय गान ” जन-गण-मन” गाया जाता हैं और 21 तोफों की सलामी
दी जाती है।

इस दिन भारतीय सेना की शानदार परेड होती है । परेड में देश के विभिन्न प्रांतो की सुंदर झाँकिया होती है । यह झाँकिया भारत देश की विशेषता अनेकता में एकता को दर्शाती है । गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की रक्षा के लिए अतुल्य योगदान दिए सैनिकों को देश के राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र, महावीर चक्र, परमवीर चक्र,अशोक चक्र जैसे राष्ट्रीय सम्मान वितरित किए जाते है। इस दिन बच्चों के लिए भी राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार वितरित किए जाते है ।

गणतंत्र दिवस पूरे भारत देश के लिए गौरवमय दिवस है। इस दिन स्कूल, कॉलेजों में भी विद्यार्थी परेड, खेल, नाटक, भाषण, नृत्य, गायन, निबंध लेखन, सामाजिक अभियानों में मदद के द्वारा, स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभा कर आदि, बहुत सारी क्रियाओं द्वारा इस उत्सव को मनाते है ।

गणतंत्र दिवस पर हम सभी भारतवासी को यह वादा करना चाहिए कि हम अपने देश के संविधान की सुरक्षा करेंगे, तथा देश के विकास में सहयोग करेंगे ।

hindibrave.in

Tags
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We noticed you’re using an ad blocker. Ads help us keep content free and earn money to support the site. Please disable your ad blocker or whitelist us to help keep our content coming. Thanks for your support!

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock